Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। सोशल मीड़िया फेसबुक पर छात्रा के नाम फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को बदनाम को करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक देहात डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मटसेना अन्जेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने एक अभियुक्त अंकुश पुत्र कृपाल सिंह निवासी वजीरपुर जेहलपुर मटसेना को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी एक छात्रा को बदनाम करने की नीयत से उसके नाम व फोटो का प्रयोग कर बनाई। जिससे अन्य लोगों को फ्रैंड रिक्येस्ट भेजी। जिससे समाज में छात्रा व उसके परिवार की अकारण छवि धूमिल हुई तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह छात्रा से बात करना चाहता था लेकिन वह बात नही कर रही थी। जिसके कारण उसने बदला लेने के लिये ऐसा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular