Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यफर्जी नोट और मशीन सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

फर्जी नोट और मशीन सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

 लखीमपुर (असम)। लखीमपुर जिला के लालुक के मोनेहा में डिब्रूगढ़ और लखीमपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बुधवार को एक महिला सहित तीन लोगों को फर्जी नोट बनाने की मशीन सहित नकली नोट का एक बंडल बरामद किया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी नोट का एक ग्रुप एक व्यक्ति को 50 लाख रूपये नकली नोट देने का प्रलोभन दिया था। खबर मिलते ही पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
 गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शरीफुल इस्लाम, शादीकुल अली और साजिदा बेगम के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular