बागपत(हि.स.)। जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिचौकरा की एक विधवा महिला ने अपने ही ससुर पर फर्जी तरीके से जमीन बेचने का आरोज लगाया है। महिला ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को अपने खेत पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
ग्राम पिचौकरा की विधवा महिला सुधा पत्नी स्व. विश्वजीत ने आरोप लगाया कि खसरा न. 695 में करीब 15 बीघा पुश्तैनी जमीन पर बंटवारे के बाद वह पिछले 30 साल से काबिज है। जिस पर उसके पति द्वारा नलकूप भी स्थापित किया गया है। उसके हिस्से की उक्त जमीन को अवैध रूप से बेचने तथा विरोध करने पर ससुर द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। धरनारत विधवा महिला ने प्रशासन के आला अधिकारियों से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं विधवा महिला ने जमीन संबंधित समस्याएं का समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
गौरव कुमार
