Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफरार कैदी प्रकरण : जीआरपी से मुठभेड़ में एक और अपराधी घायल

फरार कैदी प्रकरण : जीआरपी से मुठभेड़ में एक और अपराधी घायल

झांसी (हि. स.)। रेलवे न्यायालय में पेशी पर आए तीन कैदी 19 सितम्बर को पुलिस सुरक्षा को चमका देकर फरार हो गए थे। इसके बाद से तलाश में जुटी झांसी की जीआरपी पुलिस ने एक कैदी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य दो कैदियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई थी। जिसके चलते एक कैदी जो 50 हजार का इनामियां था,जीआरपी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रेलवे एसपी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि घायल अपराधी का एक अन्य साथी भाग निकला। उसकी तलाश जारी है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक आदित्य लांहगे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 19 सितंबर को रेलवे न्यायालय में पेशी पर आए तीन कैदी पुलिस सुरक्षा से फरार हो गए थे। इस मामले में तीन दरोगाओं समेत कुल 08 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया था। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय थी। बीते दिनों एक फरार कैदी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वही रात में जीआरपी और एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। तभी ब्रजेन्द्र निवासी करैरा मप्र अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर 50 हजार का इनाम भी था। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्त में आए अपराधी पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसका एक साथी मौके से फरार हो गया है।

महेश/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular