औरैया (हि. स.)। जनपद में अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर सुबह से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है ।रेलवे स्टेशनों पर जारी कर दिया गया है ।फफूंद रेलवे स्टेशन पर हंगामा का विरोध की सूचना पर जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन छावनी बना दिया है। पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ वाहन चेकिंग की इसके अलावा आसपास कॉलोनियों को भी चेक की गई ।कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया गया है ,वहीं विरोध के चलते महानंदा एक्सप्रेस अब अप व डाउन और कालका एक्सप्रेस डाउन निरस्त कर दी गई है।
सरकार भी अग्निपथ योजना को लेकर यूपी के कई जिलों में बवाल चल रहा है। बवाल को लेकर औरैया जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जिला अधिकारी पीसी श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अधिकारियों के साथ दौरा किया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि कुछ लोग फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध करेंगे। सूचना मिलते ही स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया मार्गो को बंद कर दिया गया। रेलवे स्टेशन को छावनी बना दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने खुद ट्रेनों को चेक किया आसपास बनी काॅलोनियों में भी फोर्स पहुंची । जहां पर लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है ।एसपी ने बताया कि हालात सामान्य सभी आने जाने वाले मार्ग पर नजर रखी जा रही है। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स तैयार है।उधर, विरोध के कारण महानंदा एक्सप्रेस,कालका एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
सुनील
