Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफन्दे पर मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का...

फन्दे पर मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर (हि.स.)। महराजपुर थाना कानपुर आउटर क्षेत्र के बंबोरिया गांव में रविवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवर सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कानपुर आउटर के महराजपुर के बंबोरिया गांव में रविवार रात सुलेखा (24वर्ष)पत्नी अजय कुमार का शव घर के अन्दर फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर खबर मिलते ही उसके मायके वाले पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

महराजपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर ने बताया कि सुलेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular