Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यफतेहाबाद: सड़क के बीच गहरे गड्ढे में केला व्यापारी की कार अनियंत्रित...

फतेहाबाद: सड़क के बीच गहरे गड्ढे में केला व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

फतेहाबाद(हि.स.)। रतिया-भूना मार्ग पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे से कार बचाने के चक्कर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में केला व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने मौके पर पहुंचकर केला व्यापारी को कार से बाहर निकाला सीएचसी भूना में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय केला व्यापारी कुलदीप खुराना सोमवार सुबह भूना से रतिया जा रहा था। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे से कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गई और पलटकर पेड़ से जा टकराई। सड़क पर हुए तेज धमाके के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार की खिड़की को तोड़कर केला व्यापारी कुलदीप खुराना को बाहर निकाला। खून से लथपथ केला व्यापारी को तुरंत के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल किया, परंतु हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग मौके पर पहुंचे। इस बारे लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोनू पूनिया ने बताया कि भूना से रतिया सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूर हो चुकी है। इस पर 6 करोड़ 84 लाख रुपए खर्च होंगे और ठेकेदार कि 5 वर्षों तक जवाबदेही रहेगी, जिसका टेंडर भी लग चुका है। उन्होंने बताया कि सड़क पर जहां भी गहरे गड्डे हैं, उनको सोमवार से ही दुरस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular