Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: 40 लाख रुपये की देशी शराब पुलिस ने पकड़ी, दो तश्कर...

फतेहपुर: 40 लाख रुपये की देशी शराब पुलिस ने पकड़ी, दो तश्कर गिरफ्तार

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कल्यानपुर थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 40 लाख की बताई जा रही है। देशी शराब की खेप डीसीएम से ले जा रहे ड्राईवर व खलासी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। 
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना के उपनिरीक्षक राम किशोर यादव ने अपने हमराहियों के साथ गश्ती के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गुनीर गाँव स्थित पाण्डु नदी के पास डीसीएम गाड़ी में लदी लगभग 47 हजार 760 पौवा देशी शराब के साथ दो तश्करों को डीसीएम चालक रामकिशोर पुत्र चम्पा लाल निवासी चाँदा भेंटकला थाना उमरी जनपद छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश व खलासी राम सिंह पुत्र लखन सिंह निवासी विष्णु पुरी कालोनी इन्दौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस के अनुसार बरामद देशी शराब की अनुमानित कीमत लगभग चालीस लाख रुपया है जिसे तश्कर बेंचने के लिये कानपुर से उन्नाव जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
 मामले के बावत थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि डी सी एम समेत बरामद शराब को सीज करते हुए गिरफ्तार चालक व खलासी को जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular