Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: हैण्डपम्प में पानी भरने को लेकर विवाद, दबंगों ने मारी गोली

फतेहपुर: हैण्डपम्प में पानी भरने को लेकर विवाद, दबंगों ने मारी गोली

-पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार सुबह हैण्डपम्प में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो भाईयों ने दौड़कर युवक को तमंचे से गोली मार दिया। गोली युवक के हाथ में लगी जिसमें वह घायल होकर गिर पड़ा। हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावर भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिजनों ने दोनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

खखरेरू थाना क्षेत्र के के बाद नंदन का पुरवा मजरे चाचीडा के निवासी श्रीनाथ व उसका भाई विश्वनाथ का परिवार के कमलेश कुमार से काफी अर्से से आपसी विवाद चल रहा था। आज सुबह हैण्डपम्प में पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर श्रीनाथ व उसका भाई विश्वनाथ ने अवैध तमंचे से कमलेश कुमार(40) को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली कमलेश के दाहिने हाथ पर लगी। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने कमलेश को जान से मारने के लिए दूसरी गोली भी दागी, लेकिन मिस हो गयी। जिससे कमलेश की जान बच गयी। गोली की आवाज सुनकर लोगों को आते देख दोनों हमलावर भाई मौके से फरार हो गये। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दीप नारायण सरोज ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दोनों हमलावरों को गिरफ्तारी करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular