Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: सभी वर्गों के मिल रहे समर्थन से सपा को मिलेगी 400...

फतेहपुर: सभी वर्गों के मिल रहे समर्थन से सपा को मिलेगी 400 सीटें : मनोज पाण्डेय

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सपा प्रबुद्ध सभा सम्मेलन के बोलते हुए प्रबुद्ध सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से सपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है उसे देखकर यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में 400 सीटों पर विजय हासिल होगी। इस मुहिम में आज शहर के तेज स्टेट में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी 2022 के विधानसभा में वैसे तो 351 विधानसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य घोषित किया है। लेकिन इस तरह किसान, बेरोजगार, जवान, मजदूर सहित सभी वर्गों का जिस तरह साथ मिल रहा है। उससे यदि समाजवादी पार्टी 400 सीटें भी पा जाय तो अतिशयोक्ति न होगा। पार्टी में घमासान होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई घमासान नहीं है। पार्टी ने पहले ही सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं 51 जिले का अब तक भ्रमण किया है जिस तरह से सभी वर्गों के लोगों राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के प्रति आस्था जता रहे है। उससे तय है कि आगामी विधानसभा में पार्टी की जीत निश्चित होगी और सरकार भी बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular