Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कक्ष व मतगणना स्थल का डीएम-एसपी...

फतेहपुर: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कक्ष व मतगणना स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बनाये गये विधानसभावार कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष, बैरिकेटिंग, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति के स्ट्रॉग रूम सहित पूरे परिसर का पैदल भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को लेकर गहन मंथन किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश करते कहा कि सभी तैयारियां समय से पुख्ता हो ताकि मतदान व मतगणना के दौरान कोई असुविधा व समस्या न होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्केटिंग प्रस्तावित नामांकन कक्ष, पोलिंग पार्टी रवानगी परिसर, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंध के संदर्भ में तैयारियों आदि के बारे में भी जानकारी ली।

कहा कि समय से प्रस्तावित नक्शा के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग करायी जाय और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में आधारभूत एवं अनुरक्षण संबंधी कार्य नियत समय सीमा में पूर्ण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस, उपजिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular