Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: विद्युत चोरी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर: विद्युत चोरी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-कटियाबाजों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप 
 फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में विद्युत चोरी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है इस बड़ी कार्यवाही के बाद हड़कंप मचा रहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगातार इस तरह के छापेमारी की कार्रवाई होती रहेगी और विद्युत चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होंगे। 
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्रवाई में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 9 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है मितैया पुर निवासी राहुल यादव द्वारा कारखाने में विद्युत चोरी करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है वहीं शाहबाजपुर के मनोज कुमार, फरीदपुर के अफसर बौरा का पुरवा के प्रदीप कुमार के खिलाफ बिना कनेक्शन की विद्युत चोरी करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी क्रम में चंद्रकांति निवासी गोभा, जगजीत निवासी जरौली, शांतुन निवासी कुरुव खेड़ा, ओम प्रकाश निवासी कुरवा खेड़ा, तथा राकेश कुमार निवासी सीतापुर गांव के खिलाफ बकाया बिल होने के कारण और उसके बाद विद्युत कनेक्शन काटने के बाद भी चोरी से विद्युत कनेक्शन कर बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
इस मामले में अधिशासी अभियंता आरएन सिंह ने कहा कि आज विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें करीब एक दर्जन गांव में सघन जांच कर कटियाबाजों व विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। विद्युत चोरी में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई की गई है। 
इस बड़ी कार्रवाई में विद्युत विभाग के एसडीओ प्रशान्त शुक्ला, जेई प्रमोद सिंह के अलावा विद्युत विभाग के राकेश कुमार सुनील कुमार ,धर्मेंद्र संजय सहित तमाम विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रह

RELATED ARTICLES

Most Popular