Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: विकास पुरुष के रूप में मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

फतेहपुर: विकास पुरुष के रूप में मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

– केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया, दीर्घायु की कामना की

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में रविवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को विकास पुरुष के रूप में मनाते हुए जहानाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने अपने समर्थकों व क्षेत्र की जनता के साथ केक काटा।

इस अवसर में लोगों ने अपने लोकप्रिय विधायक को केक खिलाया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु रहने की कामना बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं की।

बिन्दकी नगर स्थित अपने कैम्प कार्यालय में आज भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन को विकास पुरुष के रूप में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने केक काटा। मौजूद लोगों द्वारा अपने जनप्रिय विधायक को केक खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु रहने की कामना की गयी।

इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन को हम सब लोग प्रदेश का अभूतपूर्व विकास कराने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में मनाया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिसमें पूर्व सरकारों की विशेष लोगों की तुष्टिकरण के बजाय सभी वर्गों, धर्मों, सम्प्रदायों का समान रूप से विकास कराया जा रहा है। यशस्वी व विकासपुरूष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही प्रदेश का विकास व जनता का कल्याण संभव है। ऐसे मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर हम सब दीर्घायु की दुआ करते हैं। वे हमेशा स्वस्थ रहें यही मेरी मनोकामना है।

इस मौके पर कार्यालय में दीपू सिंह पटेल (कार्यालय प्रभारी), वरिष्ठ अधिवक्ता देवी शंकर पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर वर्मा हाईकोर्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्रपाल वर्मा, विपुल पटेल, विभव सिंह, गुलजरी यादव, लक्ष्मण प्रसाद उर्फ डैडी, कालिका प्रसाद शुक्ला सहित सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular