Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: लापता बच्ची का शव सेफ्टी टैंक से पुलिस ने किया बरामद

फतेहपुर: लापता बच्ची का शव सेफ्टी टैंक से पुलिस ने किया बरामद

फ़तेहपुर (हि.स.)। जिले में तीन दिन पूर्व अचानक लापता हुई छः वर्षीय मासूम बच्ची का शव पुलिस ने उसी के घर के नजदीक बने सेफ्टी टैंक से शुक्रवार को बरामद कर लिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
जानकारी के अनुसार असोथर थाने क्षेत्र के सुजानपुर गाँव निवासी शिव भवन की 6 वर्षीय मासूम पुत्री गुड़िया बीती पाँच जनवरी को देर शाम घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्ची के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजनों ने थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस बच्ची की तलाश में लगी थी। 
 इसी दौरान शुक्रवार को दोपहर परिजनों ने अपने ही घर के बगल में बने सेफ्टी टैंक में बच्ची का शव उतराते हुए देखा।जिसकी सूचना स्वजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 
 हालांकि परिजनों ने बच्ची की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में डालने की आशंका जाहिर की है। जबकि पुलिस ने ऐसी किसी बात से स्पष्ट इंकार किया है। जिसका मानना है कि सेफ्टी टैंक का ढक्कन खुला होने के कारण बच्ची खेलते समय सेफ्टी टैंक में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई। 
वहीं बच्ची के शव बरामदगी की खबर मिलते ही सीओ थरियांव अनिल कुमार व एसडीएम सदर प्रमोद झा भी मौके पर पहुँच कर पीड़ित परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। घटना के बाद से गाँव मे तनाव की स्थित को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को तैनात किया गया है। 
घटना के बावत पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही असोथर पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर बच्ची को ढूंढने के प्रयास कर रही थी परिजनों द्वारा बच्ची के सेफ्टी टैंक में पड़े होने की सूचना दी जिसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वही घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम सहित एडिशनल एसपी एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular