Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: यूपी का चुनाव मुद्रा बनाम मुद्दा होगा - आशुतोष सेंगर

फतेहपुर: यूपी का चुनाव मुद्रा बनाम मुद्दा होगा – आशुतोष सेंगर

– जिला चुनाव प्रभारी आशुतोष सेंगर ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील

– जहानाबाद से डॉ. विनीत पटेल है आप के प्रत्याशी

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को अमौली कस्बे में आम आदमी पार्टी के दस जिलों के चुनाव प्रभारी आशुतोष सेंगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव की रणनीति तैयार की है, आप के चुनाव प्रभारी ने बताया कि ये चुनाव मुद्रा बनाम मुद्दों का होगा, हमारे पास मुद्दों की भरमार है और हम उसी के दम पर चुनाव में जीत का बिगुल बजाएंगे।

अमौली कस्बे में आए आम आदमी पार्टी के फतेहपुर समेत दस जिलों के चुनाव प्रभारी आशुतोष सेंगर ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला है। आशुतोष ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव मुद्रा बनाम मुद्दा होने जा रहा है।

अपने चुनावी मेनिफेस्टो की याद दिलाते हुए कहा कि आप पार्टी ने जो भी वादे किए है वो सभी पूरे होंगे और किसानों को मुफ्त बिजली, महिलाओं को गुजारा भत्ता, फ्री बस यात्रा के साथ ही हर साल युवाओं को दस लाख नौकरियां देने का काम करेंगे।

कहा कि आप की दिल्ली की सरकार ने ऐसा करके दिखाया है। हम हवा में बात नहीं करते हमारी सरकार बनेगी तो हम सब चीजों को धरातल में उतारकर दिखाएंगे। वहीं उन्होंने आप उम्मीदवार डॉ. विनीत पटेल को चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील भी की है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular