फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को खेत में चारा काटने गयी युवती को अज्ञात लोगों ने कुएं में फेंक कर भाग गये। युवती को खोजते कुएं के पास पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को घायलावस्था में कुएं से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू किया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के खूटा गांव निवासी 23 वर्षीय अविवाहित युवती परिजनों के साथ खेत में चारा काटने गई थी। चारा काटते हुए अचानक वह गायब हो गई। काफी खोज बीन के बाद गांव से लगभग 100 मीटर दूर युवती नदी किनारे कुएं के अंदर पड़ी मिली।
पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन घर वालों के साथ खेत में चारा काटने गई थी। वहीं से वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद घायलावस्था में गांव से 100 मीटर दूर एक कुएं में पड़ी मिली है। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती है। हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जफरगंज थाने में जयराम निषाद ने सूचना दी कि उसकी पुत्री मंजू देवी खेत में चारा काटने गई थी, जिसे दो अज्ञात लोगों ने धक्का देकर कुएं में गिर दिया है, जिसे गम्भीर चोटें आई हैं। थाना जफरगंज में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के सम्बंध में गहराई से जांच की जा रही है। शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा।
देवेन्द्र
