फतेहपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के किनारे शुक्रवार की सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुजुर्ग की लाश मिली। मृतक नीले रंग की चेकदार लूंगी और सफेद शर्ट पहने हुए हैं। लोग उसकी ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
थानाध्यक्ष अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि रसूलाबाद में रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव मिला है, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
देवेन्द्र
