– गंगा में डूब कर चार लोगों की हुई थी मौत
– मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को गंगा नदी में डूबे मुस्लिम परिवारों के चार युवक -युवतियों के परिजनों को दैवीय आपदा के रूप में 04-04 लाख रुपये की सांत्वना राशि दिलाने जाने की प्रशासन ने जानकारी दी है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने दी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मातिन गांव में गंगा नदी में स्नान करने गए 07 युवक गंगा नदी में डूबे, 04 की मौत हो गई है। 03 को पुलिस व ग्रामवासियों की मदद से बचा लिया गया है।
घटना की जानकारी पर अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नन्द प्रकाश मौर्य, तहसीलदार सदर रविशंकर यादव व थाना प्रभारी रंजीत सिंह हुसैनगंज ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया और मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत शासन द्वारा अनुमन्य 04-04 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा के तहत शासन द्वारा अनुमन्य धनराशि 04-04 लाख रुपये देने की कार्यवाही के तहत मृतक फैजान (20) पुत्र इशरत अली निवासी हुसैनगंज, मो0 सैफ (20) पुत्र असलम निवासी हुसेनगंज, जैनब (18) पुत्री ताहिर निवासी अल्लीपुर बहेरा हथगाम, सूफिया (13 ) निवासी जमरावा के परिजनों को शीघ्र सांत्वना राशि प्रदान की जायेगी।
सभी मृतक अमीरे हसन पुत्र अलीहसन की लड़की के विवाह कार्यक्रम मातिनपुर में आये थे जिनकी गंगा नदी में नहाते समय मौत हो गयी है। शेष तीन अनस (22) पुत्र शहजादे निवासी बकन्धा, अनस (24) पुत्र रईशा निवासी परास थाना सैनी जिला कौशांबी, समरीन (20) निवासी बाकरगंज को गोताखोरों द्वारा बचा लिया गया है। जिनका ईलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
देवेन्द्र
