Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: मिशन किसान कल्याण मेले में दी गई जानकारी

फतेहपुर: मिशन किसान कल्याण मेले में दी गई जानकारी


-किसानों को किया जागरूक, चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

 -चार साल पूरे होने पर सरकार की गिनाईं उपलब्धियां 
 फतेहपुर (हि.स.)। जिले में रविवार को मलवां विकास खंड परिसर स्थित गांधी सभागार में मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन द्वारा किया गया। क्षेत्रीय गांवों से पहुंचे किसानों की सहभागिता, विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन, कीटनाशक, उर्वरक व उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी प्रदान की गई। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए आवश्यक कदमों पर जानकारी दी। किसान हित में सरकार द्वारा कीटनाशक बीज व सब्सिडी की उपलब्धता के बारे में पिछली सरकारों से तुलना कर किसानों को जागरूक किया। 
किसान फसल बीमा, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में लाल सिंह यादव व भाजपा नेता श्याम तिवारी, अश्वनी तिवारी, सहित महिला किसानों ने भी प्रतिभाग किया। 
कार्यक्रम का संचालन कमलेश चंद यादव प्रभारी बीज गोदाम मलवां ने किया। इस मौके कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular