Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: माह मई-जून में सिविल न्यायालय का समय रहेगा सुबह 07 से...

फतेहपुर: माह मई-जून में सिविल न्यायालय का समय रहेगा सुबह 07 से 01 बजे तक

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि आगामी माह मई व माह जून में सिविल कोर्ट का समय, प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक रहेगा, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक रहेगा, निर्धारित किया गया हैं।

बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा जनपद के राजस्व न्यायालयों का समय इसी अनुसार निर्धारित किये जाने की सहमति दी गयी हैं। अतएव जनपद न्यायाधीश निर्गत आदेश एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर के सहमत पत्र के क्रम में जनपद के समस्त राजस्व न्यायालय व श्रम न्यायालय तथा अभिलेखागार (माल एवं फौजदारी), कलेक्ट्रेट फतेहपुर का समय माह मई एवं माह जून 2022 तक प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लान्च ब्रेक शामिल हैं, किया जाता हैं। जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक ही रहेगा।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular