Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मां की मौत, चालक पुत्र घायल

फतेहपुर: मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मां की मौत, चालक पुत्र घायल

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार चालक पुत्र व मां सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में कंटेनर वाहन की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मलवां थाना व कस्बा निवासी होमगार्ड माहेश्वरी नारायण तिवारी की पत्नी माया देवी (58) आज सुबह अपने बेटे सज्जन के साथ बाइक पर बैठकर उसका इलाज कराने फतेहपुर शहर आ रही थी। इस बीच सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार मां-बेटे जैसे ही एनएच-2 पर नऊवाबाग स्थित गोपाल कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे। तभी कानपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे कन्टेनर ने मोटर साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कन्टेनर की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाईक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है। चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular