Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: मां काली के 104 वें महोत्सव में दर्शन के लिए भक्तों...

फतेहपुर: मां काली के 104 वें महोत्सव में दर्शन के लिए भक्तों का लगा रहा तांता

– विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की अक्षुण्यता के लिए जरूरी

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को मां काली का 104वां महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में क्षेत्र के भक्तों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं महोत्सव के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी शिरकत की।

बिंदकी कस्बे में आज मां काली महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने मां काली का दर्शन किया। रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने समस्त आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से भारत की सांस्कृतिक विरासत अक्षुण्य रहती है और लोगों में भारतीय संस्कृति का सम्मान बढ़ता है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति से जुड़े रहते है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, प्रशान्त उमराव, वीरेंद्र दुबे, अतुल द्विवेदी, मोना ओमर, मेला कमेटी के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, विष्णु द्विवेदी, मयंक कसेरा, प्रशान्त ओमर, आशीष तिवारी, रोहित कश्यप, विभोर द्विवेदी, राजू द्विवेदी, शिवम ओमर, श्रीराम कसेरा, अमित नारायण कसेरा, शशांक ओमर, अंकित गुप्ता, आनंद कसेरा उपस्थित रहे।आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

फतेहपुर: मां काली के 104 वें महोत्सव में दर्शन के लिए भक्तों का लगा रहा तांता
RELATED ARTICLES

Most Popular