Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: महिला ने पति को मारी गोली, मौत

फतेहपुर: महिला ने पति को मारी गोली, मौत

-पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

– पुलिस आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार बीती रात को पति -पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने लाईसेंसी बन्दूक से पति को गोली मार दिया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गयी। आरोपी पत्नी का कहना है कि पति अक्सर मेरे व पुत्री के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आज हथगाम थाना व कस्बा के सिठौरा रोड स्थित एक घर में पत्नी ने पति को गोलियों से सीना छलनी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी के अलावा घर में रहने वाली बेटी से भी पूछताछ कर रही है।

मूलरूप से बड़ी संझिया गांव के रहने वाले ओमप्रकाश मौर्य (50) का मकान हथगाम कस्बे के सिठौरा रोड पर है। यहां पर वह पत्नी श्रीमती देवी और बेटी लक्ष्मी देवी के साथ रह रहे थे। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया है कि पति आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया है कि पिता की प्रताड़ना से तंग आकर दो वर्ष पहले पुत्र शिवजीत ने घर के अंदर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

पड़ोसियों ने बताया कि बेटी को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने पत्नी को पीटा था और धक्के मारकर घर के बाहर निकाल दिया। बेटी ने रात में दरवाजा खोलकर मां को घर के अंदर किया।

पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश सोने के लिए जैसे ही बिस्तर पर पहुंचा तभी पत्नी देवी ने लाइसेंसी बंदूक उठाकर उसे गोली मार दी। पड़ोसी भागकर पहुंचे तो आरोपी महिला बंदूक और बेटी के साथ घर के बाहर खड़ी थी।

जबकि मृतक की बेटी का कहना है कि रात में माता-पिता के बीच झगड़ा हो रहा था। पिता ने गोली मारने के लिए लाइसेंसी बंदूक उठाई तभी मां ने उसे झपट्टा मारकर छीनना चाहा और इसी दौरान फायर हो गया। गोली लगने से पिता की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि, मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular