-संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी बिन्दकी
फतेहपु (हि.स.)। जिले में शनिवार को विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत दयानंद इंटर कालेज बिंदकी नगर में चल रहे निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।अच्छी खासी भीड़ बराबर लगी रही। पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने बताया कि आज एक विशेष अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ अपने अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे और 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवक व युवतियों को निर्वाचन नामावली में नाम जोड़ने का काम करेंगे।
बताया कि मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की कम संख्या को देखते हुए सभी बूथों पर बीएलओ विशेष ध्यान देंगे और उसका एक रजिस्टर बनाएंगे। साथ ही नये मतदाताओं को ऐप की भी जानकारी देंगे जिससे वे ऑनलाइन भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐप डाउनलोड करने का काम भी बीएलओ करायेंगे। 18 वर्ष आयु के मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम होगा। यह अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा।
बताया कि इस अभियान में काम कर रहे कर्मियो़ को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए घर घर जाने को कहा गया है। जिससे कोई भी व्यक्ति का भी नाम न छूटे। मृतक और बाहर निवास करने वाले मतदाताओं का नाम विलोपन सूची में दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
