फतेहपुर(हि.स.)। जिले में शनिवार को नव वर्ष 2022 के शुभ अवसर पर भोजन जन सेवा समिति के तत्वाधान में गरीब वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के हाथ से केक काट कर नववर्ष मनाया गया।
भिटौरा रोड जमालपुर मवइया आश्रम में गरीब वृद्धजनों के बीच पहुंचकर भोजन जन सेवा समिति ने नववर्ष का केक वृद्ध महिला एवं पुरुष के हाथों से कटवा कर नववर्ष का मनाया। तत्पश्चात सभी वृद्धजनों को बिस्कुट, समोसे, लड्डू, केक खिलाया। समिति के माध्यम से शहर के साईं मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के यात्रियों एवं राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए निशुल्क चाय वितरण किया गया।
समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि हम नए साल व अन्य जश्नों को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते है लेकिन हमारे किसी भी तरह के जश्न में अगर हम बुजुर्गों, निर्धनों, जरूरतमंदों को अपने जश्न की खुशियों में शामिल करेंगे तो खुशियां चार गुनी बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी किसी भी तरह का जश्न या खुशियां मनायें तो ऐसे जरूरतमंदों के साथ उन पलों को साझा करें।
इस अवसर पर कुमार शेखर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर, नरेश गुप्ता, अंकित वर्मा, शैलेश साहू, संतोष साहू, कार्तिक, गुड्डू, गुरमीत सिंह, राकेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, वृद्ध जन आवास की नीतू वर्मा, अशोक यादव, संदीप, दीपक आदि रहे।
देवेन्द्र
