Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: भाजयुमो की 31 सदस्यीय टीम घोषित

फतेहपुर: भाजयुमो की 31 सदस्यीय टीम घोषित

– मनोनीत पदाधिकारियों ने संठगन मजबूती के लिए काम करने का किया वादा

फतेहपुर (हि.स.)। जिला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने भाजयुमो की 31सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम के सदस्यों ने पद के अनुरूप व भविष्य में दी जाने जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का वादा किया।

भाजयमों टीम में 11 पदाधिकारियों को दोबारा मौका दिया है। जबकि 20 नए चेहरे शामिल हुए हैं। जिसमें प्रसून तिवारी महामंत्री, सावन गुप्ता उपाध्यक्ष, आशीष तिवारी, गौरव अग्रहरी, कोमल सिंह, एैश्वर्य सिंह महामंत्री, आशीष सिंह, महेश चौधरी, विमलेश पांडेय, उदय प्रताप सिंह मंत्री, कुलदीप मौर्य इन चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है। इनके अलावा भारी भरकम जुलूस लेकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वाले भाजपा नेता वैभव द्विवेदी को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। वहीं युवा भाजपा नेता राजवर्धन सिंह को मंत्री बनाया गया है।

भाजयुमो की कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसे बाखूबी निभायेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ईमानदारी से सम्पूर्ण योगदान किया जायेगा और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular