Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: भाजपा सरकार ने वादे नहीं किये पूरे : शिवपाल यादव

फतेहपुर: भाजपा सरकार ने वादे नहीं किये पूरे : शिवपाल यादव

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में गुरुवार को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया। जहां शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार ने वादे किये लेकिन पूरे नहीं किये।

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि आगरा वाली घटना में एक स्वीपर को पुलिस वालों ने पीट- पीटकर मार डाला गया। अगर उसने चोरी किया था उसे बैठाकर तफ्तीश कर लेते। उस घटना में चोरी करने वाले कोई और हैं और गरीब आदमी को मार डाला। अगर वह जीवित रहता तो राज खुल जाता इसलिए उन्होंने मार डाला। बीजेपी वाले तो वही हैं सिर्फ ठोको गोली चलाओ। किसी के जिंदगी की कमाई को बर्बाद कर दो, बीजेपी वाले ठोकने वाले लोग हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व अपने भतीजे अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हम जब समाजवादी पार्टी में थे तो पार्टी कितने बुलंदियों में थी। कितने बार सरकार बनी। नेता जी तो दो बार प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए। अगर समाजवादी व अखिलेश मेरे साथ मिलकर काम किये होते तो आज समाजवादी पार्टी देश में नंबर वन की पार्टी होती या नंबर टू पर होती और भारतीय जनता पार्टी यहां नहीं होती। मेरे रहने से फर्क पड़ता और देश में सपा की चार प्रदेशों में सरकार होती।

भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विश्वास खो चुकी है। जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। सड़क पर तंज कसते हुए कहा कि सड़कों की स्थिति काफी खराब है जिस सड़क का कार्य हुआ वह सिर्फ सपा सरकार में हुआ। भाजपा सरकार में कुछ नहीं हुआ सिर्फ नाम बदलने का काम किया। भाजपा की सरकार किसानों की दोगुनी आय करने और युवाओं को दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा किया लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।

प्रदेश में प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि अभी तो गठबंधन की बात चल रही है। हमारी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। गठबंधन जब हो जाएगा तो सीटों का भी बंटवारा हो जाएगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिस गठबंधन के साथ होगी प्रदेश में उसी की सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular