Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: भाजपा युवामोर्चा ने निकाला जुलूस, कांग्रेस कार्यालय में फहराए भाजपा के...

फतेहपुर: भाजपा युवामोर्चा ने निकाला जुलूस, कांग्रेस कार्यालय में फहराए भाजपा के झंडे

– नरेंद्र मोदी पर जानलेवा साजिश के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस पार्टी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने के प्रयास के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला कार्यालय में भाजपा के झंडे फरहाकर विरोध दर्ज किया।

शहर मुख्यालय के आईटीआई रोड से पटेल नगर चौराहे तक जुलूस निकालकर एवं नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी की यदि हमारे मुखिया को आंच भी आई तो ठीक नहीं होगा। मशाल जुलूस के उपरांत सभी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया एवं भाजपा के झंडे भी लहराए।

जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर जान से मारने के षड्यंत्र कांग्रेस की घटिया हरकत है। प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के विकास के लिए हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने से कांग्रेस घबरा गयी है। पंजाब से कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से सफाया होना तय है। उसी बौखलाहट में यह घिनौना कदम कांग्रेस द्वारा उठाया गया। भाजपा जिला युवामोर्चा इस कृत्य का जोरदार विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह, सावन गुप्ता, जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुभव शुक्ला, नगर अध्यक्ष उत्तरी किशन शुक्ला, दक्षिणी नगर अध्यक्ष आयुष अग्रहरी, योगांशू श्रीवास्तव, रणवीर द्विवेदी, आयुष तिवारी, अभिषेक सैनी, किशन विश्वकर्मा, अजीत भदौरिया, अमित परिहार, गौरव, सुरजीत टंडन, यश गुप्ता, गौरव गुप्ता, वाशु, हर्षित बाजपाई आदि मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular