Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने चिकित्सा कर्मियों को किया सम्मानित

फतेहपुर: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने चिकित्सा कर्मियों को किया सम्मानित

– कोरोना काल में जनता की सेवा करने वाले चिकित्सा कर्मियों के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे कार्यक्रम के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से चिकित्सा कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें कोरोना काल के दौरान लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सा कर्मियों को सम्मान किया गया। सम्मान पाकर सभी चिकित्सा कर्मियों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी आपदा को शायद ही भविष्य में कोई भुला पाएगा। इस त्रासदी में हजारों लोगों की जान चली गई। इस महामारी के दौरान भी चिकित्सा कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों की देखभाल की। ऐसे लोगों का दिल से सलाम करते हैं।

विशिष्ठ अतिथि जिला मंत्री कुलदीप सिंह, मीडिया प्रभारी धनंजय द्विवेदी, महिला मोर्चा से स्मिता सिंह, युवा मोर्चा से प्रसून तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि, कोरोना काल में जान की परवाह न करते हुए आम जनमानस की सेवा की। पदाधिकारियों ने ऐसे डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट सहित तमाम लोगों को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक सिंह ने की। संचालक राजेश सोनी ने किया।

इस मौके पर डॉ. आरएन त्रिपाठी, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ महेश कुमार के अलावा अखिलेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular