– केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यक्रमों की दी जायेगी जानकारी
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को ग्राम किसान चौपाल के आयोजनों को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के नेतृत्व में हर ग्राम पंचायत में 11-11 सदस्यों की टीम बना कर ग्राम किसान चौपाल के आयोजनों की रणनीति तैयार की गई। नवम्बर माह में ट्रैक्टर रैली की भी जिम्मेदारी बांटी गई। मंडल के माध्यम से सेक्टर प्रमुखों का मनोनयन भी किया गया।
इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी है। किसान हित में समय समय पर कार्यक्रम चलाती रहती है। इन योजनाओं व योजनाओं की जानकारी न होने के कारण किसान सही लाभ नहीं उठा पाते हैं। इन योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति किसान भाईयों जागरूक करने के लिए जिला भाजपा किसान मोर्चा ग्राम किसान पंचायत आयोजित करने काम करेगा। इस चौपाल में किसानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही किसानों को भाजपा की नीतियों की जानकारी देकर पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके।
इस मौके पर सेक्टर प्रभारियों का मनोनयन करके पद की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। नवमनोनीत प सेक्टर प्रभारियों ने कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र संतोष सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण पांडेय, सुतीक्षण सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह गौतम, अरविन्द पाल, जयदेव सिंह एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
