Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : भाकियू टिकैत गुट ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया...

फतेहपुर : भाकियू टिकैत गुट ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

– उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंची, किसानों की सुनी समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन 
फतेहपुर (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में पहुंची उप जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में पुनः धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को बिन्दकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया किसान विरोधी कृषि कानून तुरंत वापस लिया जाए। वरना किसान लगातार आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही है निश्चित रूप से इन मामले को लेकर पुलिस को गंभीर होना पड़ेगा और किसी भी प्रकार का यूनियन या किसी किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल ने कहा कि नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए। जिससे किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सके। उन्होंने 10 वर्ष से पड़े अधूरे बाईपास का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि जल्द बाईपास नहीं बनवाया जाता तो किसान उसी स्थान पर धरना प्रदर्शन शुरू करेगा जहां पर बाईपास अधूरा है। धरना प्रदर्शन में घरहीखेड़ा गांव में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की उठाई गई। कोरैया मोड़ से घरहीखेड़ा संपर्क मार्ग के मरम्मत की भी मांग की गई। गांव में जर्जर विद्युत तारों को भी बदलने की मांग की गई और कहा कि कुछ स्थानों पर बिना कनेक्शन के बिल आ रहे हैं उन्हें खत्म किया जाए। हरदौली गांव में मुख्य मार्ग पर भरे पानी के लिए नाला बनवाया जाए। गरीबों के लिए आवास एवं पेंशन की व्यवस्था की जाए। धान खरीद में केवल किसानों का ही धान खरीदा जाए। यदि दलालों तथा व्यापारियों का धान खरीदा गया तो आंदोलन किया जाएगा। 
धरना प्रदर्शन की जानकारी पर उपजिलाधिकारी प्रियंका पहुंची और किसानों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी सभी 11 सूत्री मांगें जल्द पूरी की जाएगी। प्रदर्शन स्थल में सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर संजीव श्रीवास्तव पहुंचे और किसानों ने शिकायत किया कि किसानों का धान नहीं तौला जा रहा इस पर सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि किसानों का ही धान तोला जाता है और निश्चित रूप से इस बात पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। 
धरना प्रदर्शन स्थल पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप भी पहुंची। उनसे भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने शिकायत किया कि काशीराम कॉलोनी में 29 कालोनिया या तो खाली है या तो किसी दूसरे का कब्जा है या तो लोगों ने किराए में दे रखा है। इसलिए काशीराम की 29 कालोनियों की जांच होनी चाहिए इस पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने कहा कि जांच की गई है जांच उच्चाधिकारियों को भेजी गई है उच्चाधिकारियों के आदेश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल, जिला महासचिव जय कुमार पांडेय, तहसील उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, महामंत्री जय नारायण सिंह, तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम, शंकर यादव, राजकुमारी, ज्ञानेंद्र पटेल, अंगद सिंह, कप्तान सिंह यादव, नगर महामंत्री देवदत्त गिरी राज सिंह, बाबू सिंह, पप्पू सिंह, दिनेश कुमार, छोटेलाल, रामपाल, नसीर खान सहित तमाम किसान मौजूद रहे। 

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular