Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: बुनियादी साक्षरता के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण

फतेहपुर: बुनियादी साक्षरता के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण

– प्राथमिक शिक्षकों के 15 वें व 16 वें बैच का हुआ समापन

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को बीआरसी ऐरायां में गतिमान फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी पर आधारित प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण के 15 वें और 16 वें बैच का समापन खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां श्रवण कुमार पाल के नेतृत्व में एसआरजी जयचंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण के समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल ने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने विद्यालयों में प्रशिक्षण की गतिविधियों को शत प्रतिशत लागू करें। साथ ही साथ उन्होने विद्यालयों में 100 डेज रीडिंग कैंपेन, पुस्तकालय का प्रयोग, गणित किट का प्रयोग, चार्ट और पोस्टर्स का प्रयोग, सहज पुस्तिकाओं के प्रयोग पर बल दिया।

एसआरजी जयचंद्र पाण्डेय ने विद्यालय में स्कूल रेडिनेस की गतिविधियों को लागू करने, ओईआर (ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज) रजिस्ट्रेशन व संसाधन उपयोग, अभ्यास पत्रक के उपयोग आदि पर मोबाइल द्वारा प्रदर्शन करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

एआरपी अजय सिंह ने लेखन की गतिविधियों, कक्षा प्रबंधन एवं दैनिक पाठ योजना पर चर्चा की। एआरपी डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र ने नई शिक्षा नीति 2020, समृद्ध कार्यक्रम, भाषा शिक्षण का चार खंडीय मॉडल व डिकोडिंग की गतिविधियों पर चर्चा कर समझ विकसित की। एआरपी कृष्ण वीर सिंह ने गणित की प्रकृति एवं गणित में संसाधनों के प्रयोग पर बल दिया। एआरपी राम प्रसाद ने विभिन्न आनंदमई गतिविधियों के द्वारा प्रशिक्षण पर चर्चा की।

एआरपी उदयभान जायसवाल ने आकलन, सीखने के सिद्धांत आदि पर व्यापक विचार-विमर्श किया। तकनीकी सहयोगी के रूप में धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, विनोद कुमार, विजय बहादुर, ज्ञानेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में आनन्द कुमार मिश्र, कुलतेज कुमार, वैभव शुक्ला, शिव प्रकाश, शशांक यादव, राजेश सिंह, दिव्या पांडेय, नीतू सिंह, कल्पना सिंह, उमा भारती, सुबोध कुमार, अनुराग त्रिपाठी, उदय सिंह आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular