Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: बंधक बनाकर व्यापारी के घर नगदी, जेवरात सहित पांच लाख की...

फतेहपुर: बंधक बनाकर व्यापारी के घर नगदी, जेवरात सहित पांच लाख की लूट

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में व्यापारी के हत्या की सुपारी लेकर आये हथियार बंद बदमाशों ने बीती रात परिवार को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात सहित पांच लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बुधवार सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली के राधानगर नई बस्ती मोहल्ला निवासी मनोज सिंह, शहर के गाजीपुर रोड में मनोज बुक एजेंसी नामक दुकान चलाते है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की बीती रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इस दौरान तीन हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रास्ते से पकड़कर तमंचा सटा दिया और घर ले गए। घर पहुंचकर व्यापारी को पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर उसकी हत्या करने की बात बताई। घर मे मौजूद पत्नी और दो बेटियों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचों के बल पर सभी को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट कर फरार हो गए।

बाद में शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और हांथ-पैर बंधे परिवार के सभी लोगों को मुक्त किया। गृहस्वामी मनोज सिंह ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने घर में रखी अलमारी से सोने, चांदी के जेवरात व 25 हज़ार रुपये की नगदी सहित पांच लाख लूटकर भाग गए।

बुधवार सुबह पीड़ित ने सदर कोतवाली पहुंचकर लूट के घटना की तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी सिटी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जायेगा।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular