Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: फांसी से झूलता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

फतेहपुर: फांसी से झूलता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

-पत्नी व पुत्रों से युवक से अक्सर होता था विवाद

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में रविवार को घरेलू विवाद के बाद युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक के भाई ने पत्नी व पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गयी।

मलवां थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी हलवाई राजेंद्र गुप्ता (37) का शव आज सुबह कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई जगदीश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्रों व पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुत्रों ने घटना की जानकारी किसी परिजनों को नहीं दी है। मृतक भाई के साथ उसके पुत्र मारपीट व विवाद करते रहते थे। विवाद के चलते मेरे भतीजों ने भाई की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है।

थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। मृतक के भाई जगदीश ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular