फतेहपुर (हि.स.)। जिले में ठंड की शर्द रातो में ठिठुरते गरीबों की मदद के लिए फतेहपुर प्रेस क्लब ने कदम बढ़ाते हुए रविवार को कंबल बांटे। गरीबों ने फतेहपुर प्रेस क्लब के सद्प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव की सेवा से बड़ी कोई काम नहीं है।
फतेहपुर प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने नए वर्ष के अवसर पर खागा तहसील क्षेत्र के अपने पैतृक गांव ओरम्हा में जरूरतमंदों को कंबल एवं कपड़े आदि वितरित कर समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब की प्रतिबद्धता को संबल प्रदान करते हुए एक कदम और आगे बढ़ाया।
इसी कड़ी में आज दोपहर अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन के पदाधिकारी हरीश शुक्ला, विनोद मिश्रा आदि के साथ कोतवाली पहुंच कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव को कंबलों का एक बंडल सौंपते हुए कहा कि रात्रि के समय गस्त के दौरान जो भी जरूरतमंद मिले उन्हें भी ठंड से बचाने के लिए फतेहपुर प्रेस क्लब द्वारा कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा। कम्बल पाये गरीबों ने खुशी का इजहार करते हुए फतेहपुर प्रेस क्लब की परसेवा की प्रशंसा की।
