Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: प्रधान पंचायत अधिकार रैली में शामिल होंगे जिले के 834 प्रधान

फतेहपुर: प्रधान पंचायत अधिकार रैली में शामिल होंगे जिले के 834 प्रधान

फतेहपुर: प्रधान पंचायत अधिकार रैली में शामिल होंगे जिले के 834 प्रधान

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में बुधवार को आगामी 28 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रधान पंचायत अधिकार रैली के लिए जा रहे अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक यादव ने आज फतेहपुर जिले में रुक कर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीमुद्दीन पप्पू से रैली की तैयारियों के बाबत चर्चा की।

इस दौरान से प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार चाहे जितना रोके प्रधान रूकने वाला नहीं है। कल गुरुवार को लखनऊ में रैली होकर रहेगी।

प्रधानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टियां एक हैं कोई भी पार्टी संसद या विधानसभा में प्रधानों के मुद्दों को नहीं उठाती है।

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में नियुक्त पंचायत सहायक व शौचालय केयर टेकर का वेतन पंचायत निधि के बजाय सरकार अपने कोष दे। जिला स्तर पर हर महीने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाया जाय। पंचायतों को जल, गृह व स्वच्छता कर वसूलने का अधिकार दिया जाए। सुरक्षा को देखते हुए प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस प्रधान किये। जिला योजना समिति में प्रधानों को प्रतिनिधित्व दिया। प्रधानों को पंचायतों के विकास के लिए दस लाख रुपये तक के स्टीमेट पास करने का अधिकार देने सहित अन्य मुद्दों के समाधान पर रैली में आवाज बुलन्द की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular