– थाना पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का प्रधान ने लगाया आरोप
– प्रधान द्वारा करवाये जा रहे काम में दबंगों ने लगाया अड़ंगा
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को दबंगों से परेशान प्रधान ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से मिलकर दबंगों के खिलाफ की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान द्वारा बनावाये जा रहे नाली खड़ंजा के काम को गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने रुकवा दिया। और प्रधान को नाली न बनाने की धमकी दी। प्रधान ने जब थाना पुलिस से शिकायत की गयी तो मामले की जांच और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के बजाय उल्टे प्रधान को धमका कर थाने से भगा दिया गया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में कुछ दिन पहले प्रधान सुनीता यादव गांव का विकास काम करवा रही थी। नाली व खड़ंजा का काम चल रहा था। तभी गांव के पवनेश, राजेश व राम बहादुर ने नाली का काम रुकवा दिया और जबरन नहीं ईंट अपने दरवाजे से लगा लिया।
पीड़ित प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि जब मामले की शिकायत गाजीपुर थाने में की गयी तो थानाध्यक्ष मेरी बात सुनने के बजाय मुझे ही धमकी देकर थाने से भगा दिया। जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले पर उचित कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है।
मामले के बाबत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जायेगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही विभागीय लापरवाही व शिथिलता पाई गयी तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
देवेन्द्र
