Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश घायल

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश घायल

– बदमाशों के पास से चोरी की कार, दो पौनिया बन्दूक, कई दर्जन कारतूस बरामद

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में रविवार बीती रात पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

बीती रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीह रोड पर बदमाशों और बिंदकी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक बदमाश अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया। आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश शनि निवासी खैराबाद थाना जहानाबाद व आशीष निवासी हरगल जाफरगंज के विरूद्ध लूट, चोरी, गैंगेस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ के पास बदमाशों के होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा टीम के साथ पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने कार छोड़कर खेत में छिप गये। वहीं पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी थी।

इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान सनी यादव निवासी खैराबाद थाना जहानाबाद और उसके साथी आशीष यादव निवासी अरगल थाना जाफरगंज के पैरों में गोली लगी। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से लूटी कार के बारे में छानबीन की जारी है। वहीं एक बदमाश भाग निकला। जिसे खोजने के लिए काम्बिंग की जा रही है। बदमाशों के पास से एक लूट की कार, दो पौनिया, दर्जनों कारतूस व कई नकली नंबर प्लेट बरामद किया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular