फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करके दो कुंतल नकली खोया बरामद किया गया साथ ही 1 कुंटल 15 किलो दूध बनाने का पाउडर, 70 किलो दूध का घोल, 4 पैकेट वनस्पति दो मशीन के साथ दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गये हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एसओजी टीम तथा पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी की कार्रवाई में 2 कुंतल नकली खोया बरामद किया गया साथ ही 1 कुंटल 15 किलो, दूध बनाने का पाउडर 70 किलो, दूध का घोल 4 पैकेट, वनस्पति दो मशीन के साथ दो आरोपी जीतू साहू तथा आदित्य कुमार दोनों निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी भी गिरफ्तार किए गए।
इस बड़ी कार्यवाही में एसओजी टीम प्रभारी विनोद कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल जावेद, अतुल त्रिपाठी, कोतवाली बिन्दकी प्रभारी आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि खाद सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर की जा रही छापेमारी के दौरान नकली दूध बनाने का गैरकानूनी व प्रतिबंधित समान पकड़ा गया है। सामान अन्य सामग्रियों का नमूना भरा और जांच के लिए भेजा गया। नकली दूध बनाते दो आरोपी भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
फतेहपुर: पुलिस ने की छापेमारी की कार्रवाई, दो कुंतल नकली खोये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
