फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वैन से लाई जा रही शराब पकड़ते हुये पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। वैन से 30 पेटियॉ गत्ते की बरामद हुई।
पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुये पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि बकेवर थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव अपने सहयोगी उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी देवमई, उप निरीक्षक किशन सिंह व हमराही सिपाहियों के साथ कस्बा में गस्त कर रहे थे तभी उनके खास मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक ओमनी वैन से कानपुर से शराब लेकर आ रहा है जिस पर पुलिस ने एक पल गवाएं बैठका चौराहा पर नाकाबंदी कर मारूती वैन का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर बाद एक सफेद रंग की मारूती आती दिखाई दी जिसे पलक झपकते ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान वैन में 30 पेटियां गत्ते की बरामद हुई, जब उन्हें खोलकर देखा गया तो 20 पेटी में देशी शराब, 10 पेटी में बिना रैपर व बिना क्यूआर कोड से भरी क्वाटर बरामद हुई। इसी दरम्यान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया जबकि एक युवक भाग जाने में सफल रहा।
पकड़े गये अभियुक्तों में अजय सिंह यादव पुत्र गोपाल सिंह निवासी अटवा थाना महराजपुर जनपद कानपुर, प्रदुम्न शुक्ला उर्फ मुन्नू पुत्र श्यामजी शुक्ला निवासी परसदेपुर थाना औंग व नीति यादव निवासी रूमा थाना महराजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया है।
देवेन्द्र
