Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : पुलिस-आबकारी टीम ने की छापेमारी की कार्रवाई, 4 कुंतल बरामद...

फतेहपुर : पुलिस-आबकारी टीम ने की छापेमारी की कार्रवाई, 4 कुंतल बरामद लहन किया नष्ट

– 80 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार 
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई कर मौके से 4 कुंतल लहन बरामद किया जिसे नष्ट कर दिया गया। वहीं 80 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए जबकि एक आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही छापेमारी की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा। 
जानकारी के अनुसार,  पुलिस तथा आबकारी विभाग ने बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कंजरनडेरा गांव छापेमारी की कार्यवाही की। इस छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस तथा आबकारी टीम ने 4 कुंतल लहन बरामद किया, जिसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने छापेमारी की कार्रवाई में 80 लीटर अवैध शराब भी बरामद की जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो आरोपी मौके से पकड़ गए, जिनमें एक महिला भी है। वही एक आरोपी मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई है जिसके चलते 4 कुंतल लहन बरामद किया गया जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया 80 लीटर अवैध शराब के साथ दो को पकड़ा गया जबकि ही फरार है। 
छापेमारी की कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेई, आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार, चौकी इंचार्ज सरकंडी महेंद्र प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर रामनरेश सिंह, सब इंस्पेक्टर कृष्ण स्वरूप सिंह सहित तमाम पुलिस बल और आबकारी विभाग के अधिकारी कांस्टेबल मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular