Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार करें पुलिस - आईजी

फतेहपुर: पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार करें पुलिस – आईजी

– आईजी ने खागा कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

– प्रार्थना पत्रों का फीड बैक लेने के दिये निर्देश

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज डा. राकेश कुमार सिंह ने खागा कोतवाली का औचक निरीक्षण करते हुए थाने की व्यवस्थाएं परखी। वहीं, कोतवाली में आने वाले प्रार्थना पत्रों का फीड बैक लेने के निर्देश दिए।

आईजी ने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए। छोटी से छोटी शिकायतों को दर्ज कर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिससे क्षेत्र व समाज का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

अपने एक दिवसीय भ्रमण पर आए आईजी डा. राकेश सिंह आज पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ खागा कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। थाने पर पहुंचे आईजी ने सर्वप्रथम पूरे परिसर का घूम-घूमकर जायजा लिया। उन्होंने थाने में और अधिक साफ-सफाई किए जाने की अधीनस्थों को हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने अपराध रजिस्टर, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, आईजीआरएस, एंटी रोमियो के रजिस्टरों का अवलोकन किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को थाने पर प्राप्त होने वाले सभी प्रार्थना पत्रों में फीड बैक लिए जाने के निर्देश दिए।

आईजी ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों को पुलिस कर्मी गंभीरता से लें। समय-समय पर एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को जागरूक करने का काम करें। उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। छोटी से छोटी वारदातों पर निगाह रखें। जिससे बड़े मामले न बन सके। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। जिससे पुलिस की छवि समाज में अच्छी हो सके। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक खागा संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शाही समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular