Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : पिता ने विवाहित पुत्री को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली,...

फतेहपुर : पिता ने विवाहित पुत्री को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, मौत

फतेहपुर (हि.स.)। थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से विवाहिता पुत्री को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित पिता ने हत्या के बाद खुद को पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है। क्षेत्राधिकारी थरियांव ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। 

थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर मजरे सनगांव में निवासी चन्द्रमोहन यादव ने अपनी पुत्री स्वाती देवी (20) की शादी पिछले वर्ष 29 जनवरी 2020 को चकरपुर मंडी के पीछे थाना सचेंडी कानपुर नगर में किया था। दो दिन पूर्व देवर स्वाती को गांव छोड़ गया था। शनिवार को चन्द्रमोहन ने लाइसेंसी बंदूक से कनपटी में सटाकर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और थाने में खुद को सरेंडर कर दिया। 

सीओ थरियांव अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं था। कई बार उसे उसकी हरकतों को लेकर समझाया गया, लेकिन वो नहीं मानी थी। इसी बात से आजिज होकर आज उसने और अपने भाई नरसिंह के साथ मिलकर गोली मारकर बेटी की हत्या की है। मृतका की मां सुनीता देवी, भाई सौरभ यादव व शुभम यादव मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित का उसके भाई नरसिंह से पुरानी रंजिश के चलते तीन माह से गांव में नहीं रह रहा था। फिलहाल मृतका के पिता को गिरफ्तार कर फरार आरोपित को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घर से दो नाली बंदूक व खोखा बरामद किया

Submitted By: Edited By: Deepak Varun Published By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular