Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : पति वियोग में महिला ने लगाई आग, मौत

फतेहपुर : पति वियोग में महिला ने लगाई आग, मौत

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को पति की मृत्यु के बाद से पति वियोग से दुखी महिला ने कैरोसिन डालकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला के तीन नाबालिग संतानें हैं। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे के कंजरन डेरा मोहल्ले में आज सुबह शहनाज (32) पत्नी स्व० बफाती ने घर के अंदर कमरे में किरोसिन डालकर आग लगा लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ललौली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 
परिजनों ने बताया कि 4 माह पूर्व आर्थिक तंगी की वजह से मृतका का पति बफाती जो कि मजदूरी किया करता था उसने घर मे ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया था।
पति की मौत के बाद से महिला मानसिक तनाव में रहती थी। क्योंकि घर की माली हालत भी ठीक नहीं थी। उसके 3 नाबालिग पुत्रियां जोया (08), फलक (05) व हया (03) वर्ष की परवरिश का जिम्मेदारी मृतका शहनाज के कंधों में थी। पति की मौत के बाद से ही मृतका काफी गुमशुम रहा करती थी। मृतका शहनाज की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। मृतका का मायका गाजीपुर थाने के सरकी गांव है। 
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार जांच की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular