Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: पंचायत चुनाव फतह के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन को...

फतेहपुर: पंचायत चुनाव फतह के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन शुरू किया

-भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्र की होगी अग्नि परीक्षा 

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में पंचायती चुनाव की फील्ड जिला प्रशासन करीब-करीब तैयार कर चुका है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्र को तैयार की गई इस फील्ड में अपनी अग्निपरीक्षा देनी होगी। शायद इसी बात को लेकर श्री मिश्र कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ अग्नि परीक्षा में पास होने को लेकर हर तरह की कोशिश शुरू कर दी है। मंडल स्तर पर आयोजित बैठकों में शामिल हो रहे हैं। प्रमुख पार्टियों के लिए लोकसभा और विधानसभा का चुनाव हमेशा चुनौती बनता रहा है। लेकिन इस बार भाजपा पंचायती चुनाव को एक प्रतिष्ठा मानकर कर चुनाव मैदान में कूदना चाह रही है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष को सौंप दी गई है। वैसे क्षेत्रीय विधायकों को भी इस चुनाव में पूरे मन के साथ लगने के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा के साथ-साथ उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी और हर हाल में कमल ही कमल खिलाना होगा।
पार्टी जिम्मेदारों की माने भाजपा ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारो का चयन  क्षेत्रीय विधायकों और जिला अध्यक्ष की सहमति के बाद ही किया जाएगा। उम्मीदवारों के चयन के बाद अब इनकी जिम्मेदारी होगी कि गांव से लेकर जिले की सबसे बड़ी पंचायत यानी जिला पंचायत में भाजपा का ही वर्चस्व कायम हो। तभी भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब होगी। 
 भाजपा ने 834 ग्राम प्रधान और 46 जिला पंचायत सदस्यों के चयन में अभी से ही कसरत करना प्रारंभ कर दिया है। क्षेत्रीय विधायकों के अलावा संगठन से मिले नामों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए मंडल स्तर के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। जो सूची के प्रकाशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। 
 भाजपा जिला अध्यक्ष क़े रुप में आशीष मिश्रा का जो कार्यकाल शुरू है उसमें पंचायती चुनाव उनके नेतत्व में लड़ा जाने वाला पहला चुनाव है। उनकी अग्निपरीक्षा इसी चुनाव में होगी। वैसे आशीष मिश्र के बारे में लोगों का मानना है कि जिस लगन और आत्मविश्वास के साथ वह अपना काम करते हैं उसमें असफलता का कोई स्थान नहीं होता है। उनकी मधुर कार्यशैली की ही बदौलत जिला अध्यक्ष की कुर्सी हासिल हुई। अब यह अग्निपरीक्षा भी वह अपने इसी अंदाज में पास कर लेंगे। 
 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने अपनी रणनीति को बताते हुए कहा कि यदि संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर सही प्रयास किया जाय तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंडल स्तरीय बैठक की जा रही है। बैठकों के द्वारा वही प्रत्याशियों को वरीयता दी जायेगी जो पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हो और जिनकी जनता के बीच अच्छी छवि हो। शीघ्र ही सही प्रत्याशी तय कर लिए जायेगे। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular