Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: नाला सफाई के खामियों पर एडीएम ने सुपरवाइजर को लगाई फटकार

फतेहपुर: नाला सफाई के खामियों पर एडीएम ने सुपरवाइजर को लगाई फटकार

– एडीएम न्यायिक ने नाला सफाई कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से कराये जा रहे नाला सफाई कार्य को अपर जिलाधिकारी न्यायिक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। सफाई कार्य में खामियां मिलने पर उन्होंने सुपरवाइजर को जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिया कि इस कार्य में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर पालिका परिषद फतेहपुर के सफाई कर्मी आज मुगल रोड पुलिया कर्बला के समीप नाला सफाई का कार्य शुरू किया। सफाई कर्मियों ने नाले में जमा सिल्ट के साथ-साथ कूड़ा करकट बाहर निकाला।

अभियान की हकीकत परखने के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक अधीनस्थों संग मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि नाले में लगे जाल में कूड़ा फंसा हुआ है। कूड़ा फंसा देखते ही उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने क्षेत्रीय सुपरवाइजर को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह से यदि कार्य को अंजाम देंगे तो बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि नाला सफाई में किसी तरह की हीलाहवाली न की जाए। सही ढंग से कूड़ा करकट बाहर निकालकर उसे फिकवाने का भी काम किया जाए। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सभी नालों के पानी के बहाव को भी देख लें।

इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, मोहम्मद हबीब भी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular