Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: नदी को पुनर्जीवित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया श्रमदान

फतेहपुर: नदी को पुनर्जीवित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया श्रमदान

फतेहपुर (हि.स.) जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ससुर खदेरी नदी को पुनर्जीवित करने का काम में श्रमदान किया। उन्होंने लोगों से भी इसमें सहयोग का आहवान किया।

04 मई को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और जिलाधिकारी अपूर्व दुबे की मौजूदगी में ससुर खदेरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अपने 150 अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों के साथ भिठौरा ब्लाॅक के चौहट्टा गांव में नदी के पुनर्जीवित के लिए श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग श्रमदान में अपना योगदान करें, जिससे नदी को पुराने स्वरूप में वापस लौटाया जा सके। नदी के पुनर्जीवित होने से क्षेत्र के गांवो में सिंचाई के लिए पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी।

ससुर खदेरी जिले के नदी 24 ग्राम पंचायतों से होकर जाती है और इन सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस काम में समाजसेवी संगठन भी बढ़-चढ़कर जिला प्रशासन की अपील पर अपना योगदान दे रहे हैं।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular