Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: दो तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद

फतेहपुर: दो तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में रविवार को अपराध नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 गांजा तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग ढाई किलोग्राम गाजा बरामद किया है।

आज अपराध नियंत्रण व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक के लिए चलाये जा रहे अभियान में हथगाम थाना के उपनिरीक्षक गोविंद सिंह चौहान ने अभियुक्त नौशाद अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी पट्टी शहर थाना हथगाम जनपद फतेहपुर को 02 किलोग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थरियांव थाने के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र शिवकुमार निवासी कुर्रा सादात थाना थरियांव जनपद फतेहपुर के कब्जे से 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले भर में अपराध नियंत्रण व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम के लिए अनवरत रूप से पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आज हथगाम व थरियांव थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से कुल 2.55 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular