Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: दो घरों से अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात...

फतेहपुर: दो घरों से अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात किए पार

– फोरेंसिक टीम घटना की रही जांच

फतेहपुर (हि.स.) जिले में मंगलवार दो सगे भाइयों के घर में छत के रास्ते से चोर घुसकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिये। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव में बीती रात रामसिंह के घर पर छत के रास्ते जीने से उतरे चोरों ने कमरे में रखे बक्शे से जेवरात व 05 हजार की नगदी पार किया दिया। वहीं बगल के निवासी रमेश यादव के घर में प्रवेश कर पहले रमेश यादव की पत्नी के कमरे में घुसकर एक माला, एक जोड़ी तोड़िया, तीन बिछिया, चार चांदी के सिक्के, एक जोड़ी झुमका व 11 हजार रुपये नगद के साथ दूसरे कमरे में सो रहे रमेश का बेटा धर्मेंद्र व बहू अंकित को कनपटी में कट्टा लगाकर लाकर तोड़कर 03 तोला गले का हार, 02 जोड़ी झाला, 01 जोड़ी बाला, 01 जोड़ी बेसर, 02 माला, 04 अंगूठी, 1 250 ग्राम की हाफपेटी, 02 जोड़ी पायल, 01 चैन व एक एंड्रॉयड मोबाइल सहित 04 हजार लेकर भाग गये।

पीड़ित रमेश का पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि चोरों ने अपना मुंह बांध रखा था और कट्टा व लोहे की साबर लिए हुए थे और बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम लोगों को मारने की सुपारी मिली है ये कहकर भाग निकले।

थानाध्यक्ष शेरसिंह राजपूत ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित की जा रही है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular