Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: दैवीय आपदा पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना की मिली आर्थिक...

फतेहपुर: दैवीय आपदा पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना की मिली आर्थिक मदद

एक लाख बीस हजार रुपये की चेक मिलते पर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

-तीन दिन पहले घर के मलबे में दबकर 02 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई थी मौत, माता-पिता हुए थे घायल

फतेहपुर(हि.स.)। जिले लें शनिवार को दैवीय प्रकोप बारिश से दो दिन पूर्व हुई दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु पर विधायक करण सिंह पटेल व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार को एक लाख बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास योजना की आर्थिक मदद पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी के आवास के बाहर बिंदकी विधानसभा विधायक करण सिंह पटेल तथा जिलाधिकारी अपूर्व दुबे ने मकान ढहने के बाद मलबे में दबकर मौत का शिकार हुई 2 वर्षीय बच्ची कोमल के पिता को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

विधायक करण सिंह पटेल ने बताया कि 3 दिन पहले थाना कल्याणपुर क्षेत्र के महरहा गांव में लगातार बारिश के चलते विक्की लाल का कच्चे मकान ढह गया था। जिसके मलबे में दबकर उनकी 02 वर्षीय मासूम बच्ची कोमल की मौत हो गई थी तथा गृह स्वामी विक्की लाल तथा उनकी पत्नी अनीता देवी घायल हो गए थे इसी के चलते आज एक लाख बीस हजार रुपये की मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा मृतक बच्ची की मां के लिए साड़ी तथा अन्य सामान में भी प्रदान किया है।

इस मौके पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular